अदा है गुस्सा है या फिर मूर्खता जो सचिन तेंदुलकर को नहीं जानतीं हैं मारिया शारापोवा
सचिन तेंदुलकर शनिवार को मारिया शारापोवा का मैच देखने विम्बलडन के रॉयल बॉक्स में मौजूद थे। इस दौरान सचिन के साथ इंग्लैण्ड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस, फुटबॉलर डेविड बैकहम और गोल्फर इयान पॉल्टर भी मौजूद थे। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में शारापोवा से पूछा गया कि एक क्रिकेट आइकन उनका मैच देखने आए थे इस पर शारापोवा ने कहाकि बैकहम से तो मैं मिल चुकी हूं लेकिन तेंदुलकर के बारे में नहीं जानती। शारापोवा से को बताया गया कि डेविड के साथ ही सचिन तेंदुलकर वह खिलाड़ी थे जो मैच देखने आए थे।
क्या आप जानती है सचिन कौन है? इस पर शारापोवा ने सपाट जवाब देते हुए कहा, "नहीं जानती।" जबकि बैकहम के बारे में पांच बार की गैंरडस्लैम विजेता ने कहाकि, "लॉस एंजिल्स और लंदन में उनसे दो बार मिल चुकी हूं। वह काफी अच्छे व्यक्ति है। एक अद्भुत फुटबॉलर होने के साथ ही उन्होंने काफी अच्छे तरह से अपनी परिवार को संभाला है।" उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर मारिया शारापोवा के बहुत बड़े फैन हैं। इस बात को खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
