कोहली ने माना वेस्टइंडीज का लोहा, गेंदबाजों का किया बचाव
किंग्सटन। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से रोस्टन चेज ने आखिरी दिन जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया उसने भारतीय टीम को लगातार दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने से रोक दिया। वेस्टइंडीज की इस शानदार बल्लेबाजी पर कप्तान विराट कोहली ने कहा कि ऐसे में मैं सिर्फ अपनी हैट ही उतार सकता हूं, वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
कपिल बोले बिना शर्ट के विराट कोहली ब्रुस ली लगते हैं
पांचवे दिन वेस्टइंडीज की टीम चार विकेट पर 48 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरी और पूरे दिन सिर्फ दो विकेट गंवाये और मैच को ड्रा कराया। रोस्टन चेज ने नाबाद 137 रन बना मैन ऑफ दम मैच का खिताब अपने नाम किया।
कोहली ने कहा कि यह कठिन दिन था और यही टेस्ट क्रिकेट की असली पहचान है। हालांकि हम चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं खेल सके लेकिन मैं इस बात का कोई बहाना नहीं बनाना चाहता, मैच ड्रा कराने का पूरा श्रेय वेस्टइंडीज को जाता है। उन्होंने कहा कि जब आप पहला टेस्ट हार जाते हैं और दूसरे टेस्ट में पिछड़ जाते हैं तो ऐसे में मैच को बचाने के लिए विशेष प्रदर्शन की जरूरत होती है और वह वेस्टइंडीज ने कर के दिखाया।
गेंदबाजों का बचाव करते हुए कोहली ने कहा कि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पहले चार दिन विकेट में काफी जान थी और सख्त बात एक अहम पहलू थी। लेकिन इस तरह की पिच पर जब गेंद सख्त नहीं रहती है तो 25-30 ओवर का खेल लगभग बेजान हो जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
