नई दिल्ली। पिछले 15 सालों से अपने घूमती हुई गेंद से दुनिया के हर बल्लेबाज को भयभीत करने वाले दूसरा स्पेशलिस्ट मिस्टर हरभजन सिंह इन दिनों जमकर अभ्यास कर रहे हैं। उन्हें हरभजन को आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम में चुना गया है, जो कि अगले महीने होने जा रहा है।
हालांकि हरभजन सिंह को वनडे टीम के लिए नहीं चुना गया है, जिस पर उन्होंने ना बोलते हुए कहा कि हर चीज का आधार आपका अच्छा प्रदर्शन होता है। मैं टी 20 के लिए चुना गया हूं इसके पीछे कारण मेरा आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन रहा है। मैं अपने खेल और प्रदर्शन से खुश हूं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मैं अपने खेल से चयनकर्ताओं को खुश कर सकूं ताकि मार्च में होने वाले टी-20 विश्वकप में जगह बना सकूं।
कोई मुझसे मेरे 700 विकेट नहीं ले सकता
रही बात उम्र की तो क्या मैं पचास साल का हो गया हूं और सीधे चल नहीं सकता जिसके कारण उम्र पर बहस हो रही है। अगर आप फिट है और बढ़िया खेल रहे हैं तो 39-40 साल तक आराम से खेल सकते हैं और ऐसा बहुत सारे क्रिकेटर कर भी चुके हैं।
उम्र पर बकवास और बहस नहीं करना चाहता
मुझे नहीं लगता कि मुझे इस समय कैरम बाल काम करने की जरूरत है। ऑफ ब्रेक और दूसरा मेरा सॉलिड पार्ट है, कोई भी मुझसे मेरे 700 अंतरराष्ट्रीय विकेटों को नहीं छीन सकता है। फिलहाल मेरा पूरा फोकस अपने खेल और फिटनेस पर हैं और मैं फालतू की आलोचनाओं पर ध्यान नहीं देना चाहता हूं।