1983 में मिली जीत भारतीय क्रिकेट के लिए टनिग प्वाइंट.चौहान
नई दिल्ली. 19 मार्च .वार्ता. पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने वर्ष 1983 के विश्वकप में मिली जीत को भारतीय क्रिकेट की .सर्वकालिक महान जीत. बताते हुए आज कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट में क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आई
चौहान ने ..क्या 1983 में वल्र्ड कप जीतना 20..20 विश्वकप को जीतने से बडा था.. विषय पर यहां प्रेस क्लब में आयोजित चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि 1983 में मिली जीत से भारत को पूरी दुनिया में मान्यता मिली1 उन्होंने कहा कि उस जमाने में न .न तो सीधे प्रसारण की सुविधा थी और न .न ही मीडिया का इतना प्रचार था लेकिन इसके बावजूद लोगों के जेहन में उस जीत की यादें अब भी ताजा हैं
सीएट द्वारा आयोजित इस परिचर्चा में चौहान के अलावा जाने माने कमेंटेटर चारू शर्मा और पूर्व क्रिकेटर निखिल चोपडा ने भी भाग लिया
चौहान ने कहा कि 20..20 क्रिकेट समय की जरूरत हो सकता है लेकिन यह टेस्ट या वनडे का विकल्प नहीं हो सकता है1 उन्होंने कहा कि 20..20 क्रिकेट विशुद्ध मनोरंजन है और महज मारधाड खेलने वाले खिलाडी ही इसमें सफल हो सकते हैं1 क्रिकेटर की असली परीक्षा तो टेस्ट क्रिकेट है
पूर्व गेंदबाज चोपडा ने कहा कि 20..20 क्रिकेट ने खिलाडियों में नए उत्साह का संचार किया है1 जो खिलाडी राष्ट्रीय टीम में जगह पाने में वंचित रह गए हैं उन्हें भी लगता है कि वे लीग में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में शामिल हो सकते हैं
प्रकाश.राज.रमेश1708वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications