पर्रिकर ने क्रिकेटर्स को लेकर कह दी ऐसी बात, लोगों ने कर दिया ट्रोल

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर ने भारतीय क्रिकेटर्स को लेकर ऐसी बात कह दी है जिसे सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल पूर्व रक्षा मंत्री व वर्तमान में गोवा मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने उन सभी क्रिकेटर्स को गोवा मूल का बताया है जिनके नाम में 'कर' लगा है।

शायद ही किसी को पता होगा कि सचिन तेंदुलकर का संबंध मुंबई से नहीं बल्कि गोवा से है। दरअसल पर्रिकर की मानें, तो क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबईकर होने से पहले गोवा मूल के हैं। पर्रिकर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह दावा किया कि मुंबई में जन्में तेंदुलकर, गावस्कर और वेंगस्कर ही नहीं बल्कि वे सभी महान क्रिकेटर्स जिनके नाम में 'कर' लगा है वे सभी गोवा मूल के हैं।

'भारत के सभी शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम का अंत 'कर' के साथ होता है'

'भारत के सभी शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम का अंत 'कर' के साथ होता है'

पर्रिकर ने ये बात दिलीप सरदेसाई स्पोर्ट्स एक्सिलेंस अवॉर्ड के दौरान राज्य की राजधानी में गोवा की खेल प्रतिभाओं के संदर्भ में कही। मुख्यमंत्री पर्रिकर ने कहा, 'भारत के सभी शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम का अंत 'कर' के साथ होता है। वे सभी गोवा या ग्रेटर गोवा से ताल्लुक रखते हैं। चाहे वो गावस्कर हों, वेंगसरकर हों, आप इन सभी का ताल्लुक चार सौ साल पहले के गोवा से पा सकते हैं। वे गोवा में बेशक पैदा नहीं हुए हों, लेकिन उनके पूर्वज गोवा के थे जिन्हें पुर्तगालियों ने यहां से निकाल दिया था।' पर्रिकर ने कहा, 'तेंदुलकर और सभी 'कर' गोवा के हैं। तो, ये मूल रूप से इस राज्य की ताकत है।'

टीम में कोई भी क्रिकेटर 'कर' वाला नहीं है

टीम में कोई भी क्रिकेटर 'कर' वाला नहीं है

पर्रिकर के दावे में कितनी सच्चाई है इस बारे में स्पष्ट रूप से तो कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन मौजूदा समय में जब भारतीय टीम नंबर वन की पोजीशन पर है तो ऐसे में टीम में कोई भी क्रिकेटर 'कर' वाला नहीं है। यहां तक कि टीम में आखिरी 'कर' प्रत्यय वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ही थे। हालांकि मौजूदा भारतीय टीम में किसी भी खिलाड़ी के नाम के अंत में कर नहीं है।

पर्रिकर के इस दावे की ट्विटर पर जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही

पर्रिकर के इस दावे की ट्विटर पर जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। लोगों ने मनोहर पर्रिकर के 'कर' वाले लॉजिक पर खूब मजे लिए।

जैसे विराट कोहलिकर

जैसे विराट कोहलिकर

एक यूजर ने मनोहर पर्रिकर के 'कर' वाले लॉजिक पर तंज कसते हुए लिखा-

जैसे विराट कोहलिकर ,

महेंद्र सिंह धोनिकर

रोहित शर्माकर

Story first published: Saturday, September 30, 2017, 15:26 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+