युवराज को नहीं मिली बैटिंग तो मंगेतर हेजल ने निकाली भड़ास
नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 मुकाबले में युवराज सिंह को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। टीम ने मैच और सीरीज दोनों जीत ली, लेकिन युवराज को बैटिंग नहीं दिए जाने से सोशल मीाडिया पर उनके पिता का खूब मजाक उड़ रहा है। वहीं अब युवराज की मंगेतर हैजल कीट ने भी युवराज को बैटिंग नहीं दिए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। क्रिकेट के इतिहास में 10 ऐतिहासिक छक्के
मेलबर्न में दूसरे टी-20 मैच के बाद युवराज को बैटिंग नहीं दिए जाने से उनके फैन्स जहां नाराज है तो वहीं उनकी मंगेतर हैजल कीट भी। सोशल मीडिया पर युवराज के कई फैन ने टीम मैनेजमेंट और धोनी पर कई सवाल उठाए। हेजल ने भी अपनी नाराजगी ट्वीटर पर जाहिर की।
हेजल ने ट्वीट के जरिए किया है कि आखिर टीम में सलेक्शन होने के बावजूद युवराज सिंह को बैटिंग का मौका क्यों नहीं मिला? हेजल ने एक और ट्वीट किया, आखिर कब लोगों को पता लगेगा कि युवराज का बैटिंग के लिए एक चांस मिला है? हलांकि विवाद खड़ा होने के बाद हेजल ने फौरन ये ट्वीट डिलीट कर दिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
