For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मुझे नहीं लगता कि यह जानबूझकर किया गया', गेंद से छेड़छाड़ की घटना पर बोले विक्रम राठौर

नई दिल्ली। इंग्लैंड-भारत दूसरा टेस्ट मैच अब तक काफी महत्वपूर्ण रहा है। हालांकि, कुछ ऐसा जिसने खेल के दौरान कई लोगों का ध्यान खींचा, वह था ऐसा फुटेज जो वायरल हो गया। इंग्लैंड के एक खिलाड़ी द्वारा गेंद को दूसरे खिलाड़ी के पास धकेलता देखा गया, जिसमें खिलाड़ी फिर अपने जूते से गेंद को खरोचने का प्रयास करता दिखा। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा ने भी इस मामले पर सवाल खड़े कर दिए।

हालांकि, भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को लगता है कि यह मेजबानों की ओर से जानबूझकर नहीं किया गया था। राठौर ने चाैथे दिन के खेल के समापन के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हमने इसे बहुत बाद में देखा लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह जानबूझकर किया गया था।"

दूसरी पारी के 35वें ओवर में रिकॉर्ड की गई इस घटना को लेकर अभी तक भारतीय टीम की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फुटेज से खिलाड़ियों के चेहरे सामने नहीं आए और न ही मामला आगे बढ़ा और न ही अंपायरों ने गेंद को बदला। इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड से एक ट्विटर यूजर ने इस पर उनके विचार पूछे, जिसमें पेसर ने ट्वीट कर इसका स्पष्टीकरण दिया। ब्राॅड ने ट्वीट करते हुए कहा, "मेरी टिप्पणी है- वुड अपने पैर से बर्न्‍स को चकमा देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गेंद उसके पैर के नीचे आ गई। यह आमतौर पर होता है। वह गेंद पर किक मारना चाहता था, लेकिन चूक गया। फोटो का स्‍क्रीनशॉट लेने के बजाय वीडियो पूरा देखिए। साधारण और आसानी से दिखेगा।"

तीसरे दिन मेजबान टीम को 391 रनों पर समेटने के बाद भारत बल्लेबाजी करने उतरा। लेकिन टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। ओपनर केएल राहुल 1 रन बना सके तो रोहित शर्मा ने 21 रन बनाए। विराट कोहली 20 रन बना सके। भारत के 3 विकेट 55 रन पर गिर गए। वो शुक्र था अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का, जिन्होंने भारत के लिए 100 रन की साझेदारी की। लेकिन चाैथे दिन के खेल के समापन से पहले वो दोनों भी आउट हो गए। पुजारा ने 45 तो रहाणे ने 61 रन बनाए। जडेजा भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर ऋषभ पंत और ईशांत शर्मा वर्तमान में टीम का किला संभाल रहे हैं। टीम का स्कोर 6 विकेट पर 154 रनों की बढ़त के साथ 181 है।

Story first published: Monday, August 16, 2021, 12:56 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+