मैच जीतने के बाद 'यह' कहकर धोनी ने जीत लिया दिल
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान और आईपीएल के सीजन 9 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी ने कल पंजाब के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली और हारा हुआ मैच जीत लिया। धोनी की शानदार पारी की बदौलत पूणे ये मैच तो जीत गई लेकिन आईपीएल से बाहर होने से खुद को बचा न सकी। Video: धोनी ने फिर किया साबित, क्यों कहते हैं उन्हें बेस्ट मैच फिनिशर?
इस मैच में आखिरी दो गेंद पर छक्के जड़कर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीत हासिल की। धोनी ने 32 गेंदों पर 64 रन बनाए। आखिरी ओवर का रोमांच देखने लायक था। जितने शानदार तरीके से धोनी ने ये पारी खेली उतनी की सादगी ने उन्होंने मैच जीतने के बाद अपने शब्दों से दर्शकों का दिल जीत लिया। IPL 9: रैना ने कहा, धोनी से न मिलूंगा और ना उन्हें देखूंगा!
मैच के बाद धोनी ने कहा कि यह शानदार खेल था। अगर हम टूर्नामेंट में बचे होते तो ऐसे ही मैच जीतकर आप नॉकआउट में जाना चाहते। अगर पीछे देखें, तो हमने अच्छी शुरुआत और अच्छा अंत किया।
धोनी ने कहा कि भले ही हम टूर्मानेंट से बाहर हो गए हो, लेकिन अगले साल अच्छा करेंगे। धोनी ये बोलते हुए बावुक हो गए थे। धोनी ने कहा कि कुछ नए टैलेंट की झलक मिली है। यह अच्छी टीम है। धोनी ने कहा कि जरूरत के हिसाब से अपने खेल को बदलना जरूरी होता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
