For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के लिए ये क्या बोल गए माइकल वाॅन, एक बार सोच लेना चाहिए था

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बार फिर अपने बेतुके बयान से चर्चा बटोरने का काम किया है। वाॅन को कई बार भारतीय टीम के खिलाफ बोलते देखा गया है, इस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है। अब उन्होंने फिर ऐसा बयान दिया है जिसमें गहराई बिल्कुल नहीं दिख रही। आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को खिताब जीतने का दावेदार माना जा रहा है। विराट कोहली के नेतृत्व में, भारतीय पक्ष ने पिछले कुछ वर्षों में T20I में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कारण टीम को विश्व कप 2021 में 'फेवरेट' टैग मिला, लेकिन वाॅन ने सवाल उठाए हैं।

भारतीय टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को भी हराया। उसी के कारण, कई प्रशंसक और विशेषज्ञ ट्राॅफी पाने के लिए 'मेन इन ब्लू' का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, वॉन की राय ऐसी नहीं हैं। इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने कहा कि भारत ने खुद को पिछले कुछ टूर्नामेंटों में काफी दूर रखा है। उन्हें यह भी लगता है कि इंग्लैंड चैंपियनशिप जीतने का प्रबल दावेदार है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। थ्री लायंस के अलावा वॉन ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को खतरा करार दिया।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा की जगह ये बल्लेबाज कर सकता है ओपनिंग, VVS लक्ष्मण ने बताया नाम

उठाया ये सवाल

उठाया ये सवाल

'बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल' से बात करते हुए वॉन ने कहा, "इंग्लैंड मेरे लिए पसंदीदा है। मुझे नहीं पता कि भारत को टी20 क्रिकेट में 'फेवरेट' टीम का टैग कैसे मिल जाता है। मुझे लगता है कि वे पिछले कुछ टूर्नामेंटों में काफी दूर रहे हैं। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान से खतरा होगा। हांलाकि मैं पाकिस्तान को बहुत आगे जाता नहीं देखता। न्यूजीलैंड के पास उच्च श्रेणी के खिलाड़ी हैं और आप जानते हैं कि वे मैच जीतने के लिए रणनीति बनाएंगे।'' वाॅन को भारतीय खेमे पर सवाल करने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए था कि ये टीम विदेशी पिचों पर भी सीरीज जीतकर अपनी ताकत बता चुके हैं। वहीं टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो यूएई कि पिचों पर आईपीएल के दाैरान खूब रन बरसाते दिखे।

इस टीम ने टी20 क्रिकेट में हमेशा संघर्ष किया

इस टीम ने टी20 क्रिकेट में हमेशा संघर्ष किया

46 वर्षीय वाॅन ने आगे कहा कि ग्लेन मैक्सवेल टूर्नामेंट में अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि, उन्होंने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को लंबा सफर तय करने में पीछे नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, "मैं इसे अभी कहूंगा, मैं ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा आगे बढ़ता नहीं देखता। इस टीम ने टी20 क्रिकेट में हमेशा संघर्ष किया है। ग्लेन मैक्सवेल असाधारण हैं इसलिए उन्हें एक अविश्वसनीय टूर्नामेंट खेलना होगा। लेकिन मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम को बहुत ज्यादा कमाल करते हुए नहीं देखता। इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, उन चार में से एक और शायद पाकिस्तान भी परिस्थितियों के कारण कुछ कमाल कर जाए।।"

पिच दिलचस्प होगी

पिच दिलचस्प होगी

वॉन ने आगे बात करते हुए कहा कि सभी टीमों के भाग्य का फैसला करने में ट्रैक की स्थिति महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा, "पिच दिलचस्प होगी क्योंकि उनका इस्तेमाल आईपीएल के लिए किया गया है और धीमी पिच का भी। मुझे लगता है कि 150-160 का स्कोर डिफेंडेबल हो सकता है।'' इस बीच, भारत और इंग्लैंड हाल ही में अभ्यास मैच में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़े थे। विराट कोहली की टीम ने अपना दबदबा बनाया और सात विकेट से आसान जीत दर्ज की।

Story first published: Wednesday, October 20, 2021, 8:56 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+