VIDEO: धोनी अब भी करते हैं कप्तानों वाले काम, ये रहा सबूत
लोग कहते हैं कि भरतीय टीम दो-दो कप्तानों के साथ खेलती है। देखा जाए तो इस बात में काफी हद तक सच्चाई है! जी हां, कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वॉर्म-अप मैच से पहले। दरअसल 1 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को 2 वॉर्म-अप मैच खेलने हैं। पहला 28 मई को न्यूजीलैंड के साथ व दूसरा 30 मई को बांग्लादेश के साथ। इसी क्रम में न्यूजीलैंड के साथ पहले वॉर्म-अप मैच में धोनी वो किया जो सही मायनों में कप्तान का काम होता है।
|
कोहली की जगह धोनी ने दी स्पीच
दरअसल न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच शुरू होने से पहले जब भारतीय टीम मैदान पर एकत्रित हुई तो उस बीच कप्तान कोहली कुछ सेकेंड लेट हो गए। जब तक टीम ने गोला बनाया तक कोहली भी आ गए। कोहली ने टीम को प्रेपरेशन स्पीच दी। लेकिन कोहली बहुत कम ही बोलते दिखे। इसके बाद टीम का हौसला बढ़ाया पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने। आपको बता दें कि बीसीसीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है। 26 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली से ज्यादा देर तक एमएस धोनी टीम को हौसला बढ़ाने वाली स्पीच देते हैं।

जब धोनी सामने खड़े हों तो कोहली चुप ही रहते हैं
दरअसल पारी शुरू होने से पहले फील्डिंग करने वाली टीम अपने सभी खिलाड़ियों व कोच के साथ मैदान के एक किनारे पर गोलाकार बनाकर टीम की हौसलाअफजाई करते हैं और उत्साहवर्धक स्पीच देते हैं। वैसे तो ये काम टीम के कप्तान को होता है लेकिन जब धोनी जैसा अनुभवी खिलाड़ी आपके सामने खड़ा हो तो फिर नए कप्तान को भी सीखने की इच्छा रहती है।

धोनी हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे
इससे पहले भी कई बार देखा गया है जब धोनी कोहली को बीच मैदान पर सलाह देते हैं। कोहली भी ऐसा कोई मौका नहीं जहां उन्हें धोनी से कुछ सीखने को मिल रहा हो। आपको बता दें कि धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली ने ट्वीट किया था कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
