Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली के खेलने को लेकर संशय खत्म,जानिए क्या कोहली होंगे टीम का हिस्सा?

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है।राष्ट्रीय चयन समिति कप्तान विराट कोहली की चोटिल कलाई पर अपडेट का इंतजार कर रही थी जिसके बाद अब विराट के खेलने पर भी संशय खत्म हो गया है।विराट कोहली की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवालों का दौर खत्म हो चुका है। वह कैरीबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।

इससे पहले शनिवार बीसीसीआई के एक अधिकारी द्वारा कहा गया कि , ''विराट को कलाई में चोट है। इसके लिये उनके परीक्षण हो चुके हैं, बस राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सहयोगी स्टाफ से चिकित्सीय अपडेट का इंतजार है। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें यह कलाई की चोट कैसे लगी। यह इंग्लैंड टेस्ट मैचों के दौरान या ट्रेनिंग सत्र में लगी होगी। ''

टीम के चयन के दौरान बताया गया कि शिखर धवन, मुरली विजय और करुण नायर को टीम में जगह नहीं मिली है। फिटनेस की समस्या से जूझ रहे ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाद इशांत शर्मा को टीम में शामिल नहीं किया गया है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया है। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ को टी में जगह मिली है, जो सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज को भी टीम में जगह दी गई है। इंग्लैंड में डेब्यू करने वाले विकेटकीपर ऋषभ पंत और बल्लेबाद हनुमा विहारी टीम में जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। महाराष्ट्र के तेज गेंदबाज शर्दुल ठाकुर भी टेस्ट टीम में चुने गए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 4-8 अक्टूबर 2018 तक राजकोट में होगा। सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट हैदराबाद में 12-16 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

Story first published: Sunday, September 30, 2018, 10:37 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+