#INDvsAUS: बुरी तरह हारी ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी वनडे रैंकिग में नंबर 1 बनी टीम इंडिया
कोलकाता। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मैच में 50 रनों से हराने के साथ ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर वन बन गई है। टीम इंडिया की यह लगातार 8वीं जीत थी। बता दें कि 8 साल बाद भारत ने वनडे में लगातार 8वीं जीत दर्ज की है। इससे पहले केवल एक बार ही टीम इंडिया लगातार 8 से अधिक (9) बार वनडे मैच जीती है। 14 नवंबर, 2008 से लेकर 5 फरवरी 2009 तक भारत ने लगातार 9 मैच जीते थे।

कोहली की बैटिंग और कुलदीप की बॉलिंग ने दिलाई जीत
कोलकाता में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की जीत के नायक विराट कोहली और कुलदीप यादव रहे। कोहली ने 107 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 92 रन बनाए थे। कोहली को इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया। वहीं बॉलिंग में कुलदीप यादव ने हैट्रिक लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 33वें औवर में दूसरी गेंद पर मैथ्यू वेड (2), तीसरी गेंद पर एस्टन एगर (0) और चौथी गेंद पर पैट कमिंस (0) को आउट कर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही कुलदीप यादव चेतन शर्मा और कपिल यादव के बाद वनडे में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

हैट्रिक लेने के बाद क्या बोले कुलदीप यादव
मैच जीतने के बाद हैट्रिक लेने वाले कुलदीप यादव ने कहा- "मैंने सभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हैट्रिक लूंगा। पिछले मैच में तीन छक्के लगातार खाए थे। जो मेरे लिए एक सीखने वाला अनुभव था। मैंने माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) से पूछा कि मुझे कौन सी गेंद डालनी चाहिए तो उन्होंने कहा- तुझे जैसा लगता है वो डाल। मेरे लिए ये (हैट्रिक) बहुत स्पेशल है।"

2 साल बाद ऑलआउट हुई टीम इंडिया
टीम इंडिया आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रनों पर ऑलआउट हो गई। 2 सालों बाद यह पहला वाकया था जब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलआउट हो गई हो। इससे पहले जून 2015 के बाद पहली बार भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑल-आउट हुई है। तब बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में ऑल-आउट हुई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications