'फीफा' पर आतंक का साया

By Neha Nautiyal
केप टाउन। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा की धमकी के कारण फीफा विश्व कप-2010 के दौरान दक्षिण अफ्रीका के सभी हवाई अड्डों की सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी।

वेबसाइट 'स्काई स्पोर्ट्स' के मुताबिक अलकायदा ने कुछ दिन पहले धमकी दी थी कि वह विश्व कप के दौरान टीमों और प्रशंसकों को निशाना बनाएगा। संगठन ने कुछ टीमों को विशेष तौर पर निशाने पर लेने की धमकी दी थी।

धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी

इस धमकी के मद्देनजर हवाई अड्डों पर अपनी टीमों के स्वागत के लिए पहुंचने वाले प्रशंसकों पर रोक लगा दी गई है। अब प्रशंसकों को हवाई अड्डे पर अपने चहेते खिलाड़ियों का दीदार नहीं हो सकेगा।

हवाई अड्डों पर टीमों की सुरक्षा के लिए विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं और साथ ही यह व्यवस्था भी की गई है कि खिलाड़ी टर्मिनल से बाहर निकले बगैर और अपने प्रशंसकों की नजरों में आए बगैर होटलों की ओर रवाना हो जाएं।

इसे देखते हुए हवाई अड्डों पर स्थित 'ड्रॉप-अप' और 'पिक-अप' जोन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस कारण स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़े: फीफा विश्व कप जीता तो निर्वस्त्र दौड़ेंगे मैराडोना

विश्व कप के लिए टीमों का दक्षिण अफ्रीका पहुंचना शुरू हो चुका है। आस्ट्रेलियाई टीम 26 मई को यहां पहुंच चुकी है जबकि ब्राजील की टीम 27 मई को पहुंचेगी। डेनमार्क और अर्जेटीना की टीमें 29 मई को यहां पहुंच रही हैं।

दस आयोजन स्थलों पर 11 जून से 11 जुलाई तक खेले जाने वाले विश्व कप के लिए टीमों का 10 जून तक यहां पहुंचना जारी रहेगा। सबसे आखिर में पहुंचने वाली टीम स्विट्जरलैंड है, जो 10 जून को यहां पहुंचेगी।

Story first published: Thursday, May 27, 2010, 16:39 [IST]
Other articles published on May 27, 2010
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+