शोएब अख्तर और वीरेंद्र सहवाग के बीच कमेंट्री बॉक्स में जबरदस्त नोंकझोंक
धर्मशाला। इस बार टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया के लिए वीरेंद्र सहवाग उपलब्ध नहीं है। लेकिन कमेंट्री बॉक्स में वीरेंद्र सहवाग अपनी जबरदस्त फॉर्म में है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने बतौर कमेंटेटर अपनी नयी पारी शुरु की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सहवाग अलग ही अंदाज में कमेंट्री कर रहे थे।
भारत-पाक भिड़ंत से पहले दोनों टीमों के बारे में 10 अहम तथ्य
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में एक वक्त जब रन आउट की अपील हुई तो सहवाग बोले
''अगर धोनी क्रीज पर खड़े रहते तो इतना तमाशा नहीं होता''
वहीं जब सह कमेंटेटर ने सहवाग से पूछा कि इस वक्त आपके दिमाग में क्या चल रहा है तो सहवाग का जवाब बिल्कुल दिलचस्प था।
''फिलहाल तो दिमाग में चौका है''
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ कमेंट्री बॉक्स में जब सहवाग अपने चिर प्रतिद्वंदी शोएब अख्तर के साथ आये तो दोनों के बीच जमकर तकरार हुई। दोनों ने एक दूसरे पर खूब तंज कसे हालांकि यह सब हल्के मूड में था लेकिन यह बातचीत आपस में बेहद दिलचस्प थी
बातचीत के कुछ अंश-
- हर्षा भोगले- शोएब आपने ने कोट कहां से ली है, अभी तो आप अच्छी खासी टी शर्ट में थे
- शोएब अख्तर- वो मेरे बाइसेप्स काफी ज्यादा हैं तो मैं नहीं चाहता कि उसे किसी की नजर लगे
- वीरेंद्र सहवाग- नजर तो आपको लग चुकी है, आपके घुटने का ऑपरेशन हो चुका है।
- शोएब अख्तर- अरे वो तो बहुत साल पहले हुआ था,
- हर्षा भोगले- मैंने सुना आपने सिक्स पैक बनवाया है
- वीरेंद्र सहवाग- फैट सिर्फ एक होता है
- शोएब अख्तर- अल्लाह का शुक्रिया है कि मैंने काफी मेहनत से बनाया था
- शोएब अख्तर- हर्षा आप तो पिछले 40 सालों से क्रिकेट को करीबी से देख रहे हैं
- हर्षा- नहीं जी मैं तो 80 साल से क्रिकेट देख रहा हूं, आप अपना शिकार मुझे मत बनाइये, सहवाग पर ही आप हमला जारी रखे
- शोएब अख्तर- अरे नहीं हर्षा मैं तो आपकी तारीफ कर रहा हूं
- हर्षा भोगले- आप दोनों लोग जब इस मैच में इस तरह से भिड़ रहे हैं तो भारत-पाक मैच के बीच तो काफी गर्मागर्मी होगी
- शोएब अख्तर- नहीं ऐसा कुछ नहीं है, मुझे बोलना आता है
- वीरेंद्र सहवाग- आपका कहने का क्या मतलब है कि मुझे बोलने का तरीका नहीं आता है
बहरहाल अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि दोनों दिग्गज भारत-पाक के मैच के बीच एक दूसरे के साथ कैसे कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
