अपने खेल पर ध्यान दें भारत: नील्सन
मेलबोर्न, 26 फरवरीः भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के मैदान पर उकसाने वाले बर्ताव के संबंध में मैच रेफरी जेफ क्रो के पास शिकायत दर्ज कराई है. जबकि आस्ट्रेलियाई कोच टिम नील्सन ने कहा है कि भारतीय टीम के लिए यह बेहतर होगा कि वह ऐसी शिकायत करने के बजाय अपने खेल पर ध्यान दें.
नील्सन ने कहा कि उन्हें उनके खिलाड़ियों के मैदानी व्यवहार से कोई समस्या नहीं है. आस्ट्रेलियाई टीम मंगलवार को एलन बार्डर पदक के लिए यहां एकत्रित हुई है.
उन्होंने कहा कि यह देखना रोचक होगा कि कितनी विपक्षी टीमें हमारे मैदानी व्यवहार से निपट पाती है.
खासतौर पर यह देखते हुए कि हम फाइनल में पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि भारत को अपनी तैयारियों की ओर देखना चाहिए ताकि वह मंगलवार के मैच को जीतकर फाइनल में पहुंच सके.
गौरतलब है कि भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को रविवार को आस्ट्रेलिया के आलराउंडर एंड्रयू साइमंडस को आउट करने के बाद उन्हें पवेलियन की तरफ जाने का इशारा करने पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना किया गया था.
नील्सन ने कहा कि ईशांत के व्यवहार को हम समझ सकते हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि दोनों टीम के खिलाड़ी अगर फाइनल में भिड़ते हैं तो उन्हें अपनी सीमाओं में रहना चाहिए.उन्होंने कहा कि इशांत दबाव में थे. साइमंडस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे दूसरी तरफ कप्तान रिकी पोंटिंग भी रंग में आ चुके थे. उन्होंने कहा कि हम अच्छी और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हम उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे.
हम भी ऐसा तबतक करेंगे जबतक कि इससे आईसीसी के किसी नियम का उल्लंघन नहीं होता है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications