Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट और धोनी की तरह फिट होना चाहता है टीम इंडिया का यह खिलाड़ी

तिरुवनंतपुरम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। एक-एक मैच जीतकर दोनों टीमें अब सीरीज जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। हालांकि उससे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर तैयारी की है। अंतिम मैच में न तो भारत और न ही कीवी टीम कोई गलती दोहराना चाहेंगी। खिलाड़ियों की बात करें को भारत के अक्षर पटेल भी जमकर तैयारी कर रहे हैं। पिछले मैच में फ्लॉप रहे अक्षर आखिरी मैच में खुद को साबित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

मैच से पहले अक्षर पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो भारतीय कप्तान विराट कोहली व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं। अक्षर पटेल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- रेस में इन दो लीजेंड्स को हरा पाना हार्ड टास्क है।

बता दें कि विराट कोहली और एमएस धोनी टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। विकटों के बीच में इन दोनों खिलाड़ियों की रेस देखने लायक होती है। बहुत कम चांसेस होते हैं जब ये खिलाड़ी रन आउट हुए हों। अक्षर पटेल भी इन दो खिलाड़ियों की फिटनेस के मुरीद हैं।

बता दें कि पिछले काफी कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट टीम ने फिटनेस को लेकर मानक स्थापित किए हैं। इसी के चलते कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे युवराज सिंह, सुरेश रैना टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं।

बता दें कि तीसरे टी20 मैच दोनों टीमों के बीच फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन इस बीच क्रिकेट प्रशंसको के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल तिरुवनंतपुरम में सोमवार को काफी जोरदार बारिश देखने को मिली। इस बारिश से अब मंगलावर को होने वाले मैच पर खतरा मंडराने लगा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+