इस मैदान पर कैप्टन धोनी खेलेंगे अपना आखिरी मैच
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों अपने गृहक्षेत्र रांची में हैं। यहां शुक्रवार को वो श्रीलंका के खिलाफ अगला टी 20 मैच खेलेंगे। रांची में खेला जाने वाला ये मैच बेहद खास है। T20 वर्ल्ड कप से पहले कैप्टन धोनी को मिला नया 'हथियार'
खास सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि तीन मैचों की इस टी 20 सीरीज में अपनी जीत हासिल करने की लिए टीम इंडिया को ये मैच जीतना होगा, बल्कि ये मैच इसलिए भी खास है क्योंकि माना जा रहा है कि धोनी इस मैदान पर अपने करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले हैं।
ये बल्लेबाज धोनी को मानता है दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी
विशेषज्ञों के अनुसार होमग्राउंड पर धोनी का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद एमएस धोनी क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट से सन्यांस ले लेंगे। दरअसल वर्ल्ड कप टी-20 का कोई भी मुकाबला रांची में नहीं होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि धोनी रांची के अपने होम ग्राउंड पर आखिरी बार कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
