एशियाड 2010 : भारतीय पुरूष टेनिस टीम क्वार्टरफाइनल में
क्वांचो, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय पुरूष टेनिस टीम शनिवार को कतर को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई वहीं महिला टीम को इंडोनेशिया के हाथों 0-3 से पराजित होना पड़ा।
चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय पुरूष टीम को पहले दौर में बाई मिला था। दूसरे दौर के मुकाबले में सनम सिंह ने 16 वर्षीय जाबर मोहम्मद अल मुतावा को 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराया।
सोमदेव देवबर्मन ने मॉसा शानाम जाइद को 6-0, 6-1 से हराकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।
पुरूष युगल मुकाबले में सोमदेव और सनम की जोड़ी ने मुबारक शानाम जाइद और अब्दुलरहमान अली अल हेराथ को 6-0, 6-1 से हराया।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला थाइलैंड से होगा।
महिला वर्ग में पूजा श्री वेंकटेश को लाविनिया तनांता से 2-6, 7-5, 6-2 से जबकि निरुपमा संजीव को फणि दमयंती से 1-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।
युगल मुकाबले में निरूपमा और रश्मि चक्रवर्ती की जोड़ी को नैनी रहायु बासूकी सुहारयादी और जेसी प्रीसकीला रोमपीज के हाथों 3-6, 1-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications