नई दिल्ली। इन दिनों भारत ही नहीं बल्कि क्रिकेट खेलने वाले हर देश में विराट कोहली की चर्चा होती है। मात्र 25 साल की अवस्था में पूरी दुनिया में अपने क्रिकेट का रंग बिखेरने वाले कोहली के बारे में एक बड़ी ही हैरत अंगेज बात सामने आयी है।
और वो यह कि विराट कोहली का एक हमशक्ल भी है, जो कि पाकिस्तान में हैं। जो फोटो ट्विटर पर पोस्ट की गई है उसे अगर कोई भी सरसरी निगाह से देखेगा तो धोखा खा जायेगा, हालांकि गौर से देखने पर दोनों के अंतर को महसूस किया जा सकता है लेकिन तस्वीर वाले की पहचान में सिवाय पाकिस्तान के और कुछ बताया नहीं गया है, वो कौन है और क्या करता है इस पर अभी सस्पेंस हैं।
Who does he look like? #Dopplegänger pic.twitter.com/Lr3Pp6pOCv
— Cricingif (@cricingif) July 19, 2015 फिलहाल कोहली के हमशक्ल की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है, लोग धड़ा-धड़ इसे शेयर और री ट्वीट कर रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वैसे इससे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद को भी लोग कोहली का हमशक्ल कहते थे।