आईसीसी के अध्यक्ष पद से शशांक मनोहर ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। आईसीसी के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफा के पीछे शशांक मनोहर ने निजी कारण को बताया है। शशांक मनोहर ने तत्काल प्रभाव से आईसीसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देते हुए आईसीसी के सबसे बड़े पद को खाली छोड़ दिया है। उन्हें मई 2016 में बिना किसी विरोध के आईसीसी का चेयरमैन चुना गया था।
शशांक मनोहर को 2016 में दो वर्ष के लिए आईसीसी का चेयरमैन बनाया गया था, उस वक्त उन्होंने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। जिस वक्त आईसीसी के अध्यक्ष पद का चयन किया गया था उस वक्त शशांक मनोहर निर्विरोध एकमात्र नाम थे, जिन्हें सभी बोर्ड ने अपना समर्थन दिया था।
आपको बता दें कि शशांक मनोहर एक जाने माने वकील हैं और उन्होंने पहली बार 2008-11 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष पद का जिम्मा संभाला था, उन्होंने जगमोहन डालमिया के जगह बीसीसीआई के अध्यक्ष पद को संभाला था, जिसके बाद वह 2015 में एक बार फिर से बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
