Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आगरा में पैरा जंपर बनने की ट्रेनिंग ले रहे है लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी

आगरा। टेस्‍ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद लगता है वनडे कैप्‍टन महेंद्र सिंह धोनी ने अपना समय अब भारतीय सेना को देने का फैसला कर लिया है। टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक वाले धोनी तभी तो इन दिनों आगरा में मौजूद हैं।

वह यहां पर सेना के सबसे अहम और दुनिया की सर्वश्रेष्‍ठ पैराब्रिगेड में से एक इंडियन आर्मी के पैरा रेजीमेंट में पैरा जंपर बनने की ट्रेनिंग ले रहे है।

धोनी दो हफ्तों के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए यहां पर पहुंचे हैं। धोनी ने भारतीय सेना को चिट्ठी लिखी थी कि उन्‍हें इसकी ट्रेनिंग दी जाए। धोनी अपना कोर्स पूरा करने के बाद पांच बार पैराशूट जंप करेंगे। पांच अगस्‍त को धोनी यहां पर पहुंचे हैं।

डिफेंस मिनिस्‍ट्री के प्रवक्‍ता शीतांशु कार ने एक फोटोग्राफ ट्वीट करते हुए इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की।


महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2011 में क्रिकेट में उनके योगदान की वजह से लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई थी। धोनी खुद भी कई बार अपने इंटरव्‍यू में यह बात कह चुके हैं कि अगर वह किक्रेट में नहीं होते तो फिर सेना या वायुसेना का हिस्‍सा होते।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+