भारत की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत
चेन्नई, 15 दिसम्बरः भारतीय क्रिकेट टीम ने एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया।
इसी के साथ भारत के अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट जीवन का 41वां शतक लगाया। सचिन 103 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि उनके जोड़ीदार युवराज सिंह 85 रन बनाकर नाबाद रहे।
वीरेंद्र सहवाग को उनकी शानदारी पारी के मैन ऑफ दि मैच चुना गया।
इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 387 रन का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
इससे पहले लंच ब्रेक के तुरंत बाद वी.वी.एस. लक्ष्मण का विकेट गिर गया था। लक्ष्मण स्पिनर ग्रीम स्वान की गेंद पर इयान बेल द्वारा लपके गए। उन्होंने 44 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए।
मैच के अंतिम दिन भारत ने एक विकेट पर 131 रन के स्कोर पर खेलना शुरु किया। गौतम गंभीर ने अच्छी शुरुआत करते हुए 66 रन जोड़े वहीं ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे राहुल द्रविड़ ने सिर्फ चार रन बनाने के बाद फ़्लिंटॉफ़ की बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाया और विकेट के पीछे लपके गए.
इसके बाद गंभीर का साथ देने सचिन तेंदुलकर आए दोनों के बीच 42 रनों की साझीदारी हुई. अपना अर्धशतक पूरा कर चुके गौतम गंभीर को जेम्स एंडरसन की एक गेंद पर कॉलिंगवुड ने कैच कर लिया। उन्होंने सात चौकों की सहायता से 66 रन बनाए.
अंतिम पारी में 387 रनों के विशाल लक्ष्य की ओर बढ़ने में वीरेंदर सहवाग ने अहम भूमिका निभाई और चौथे दिन के आख़िर में जीत की आस जगा दी.
सहवाग ने केवल 32 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। फिर 83 रन पर आउट हो गए हालांकि पेवेलियन लौटने से पहले वे भारत के लिए जीत की नींव तैयार कर गए थे।
इंग्लैंड की ओर से स्वान ने दो विकेट लिए हैं जबकि फ्लिंटॉफ और एंडरसन को एक-एक विकेट मिले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications