Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvEND: एकता बिष्ट की फिरकी में फंसी इंग्लिश टीम, भारत ने 66 रनों से जीता पहला मैच

नई दिल्ली। आईसीसी महिला चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से हरा दिया है। बता दें यह चैंपियनशिप के मुकाबलों के लिए इंग्लैंड की टीम भारत दौर पर आए हुई है। मैच में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 202 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 41 ओवर में केवल 136 रन बनाकर आउट हो गई।

भारत की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही जिन्होंने एकता बिस्ट की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए अंग्रेज महिलाओं को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। एकता ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में केवल 25 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा शिखा पांडे और डीबी शर्मा ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 2-2 विकेट लिए। वहीं भारत की अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में केवल 19 रन देकर 1 विकेट लिया। इंग्लैंड टीम की ओर से उनकी कप्तान एचसी नाइट ही कुछ टिक सकी और उन्होंने नाबाद 44 रन बनाए।

इससे पहले भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्ज (44) और स्मृति मंधाना (24) ने बेहतर शुरुआत देते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया था। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन उसके मिताली राज (44) को छोड़कर भारतीय मध्यक्रम कुछ खास नहीं कर सका। उसके बाद निचले मध्यक्रम में टी भाटिया (25) और झूलम गोस्वामी (30) ने बढ़िया खेल दिखाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

Story first published: Friday, February 22, 2019, 17:56 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+