For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

उठे सवाल तो क्रिस गेल हुए गुस्सा, बोले- अब उसके लिए सम्मान नहीं रहा

नई दिल्ली। क्रिस गेल विंडीज टीम के लिए आगामी टी20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे। 42 साल के हो चुके गेल अभी भी मैदान के चारों ओर रन बनाने का दम रखते हैं। हालांकि गेल गेल अब तक के सबसे बेहतरीन टी 20 बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। हालांकि वह हाल ही में फॉर्म में नहीं रहे हैं, लेकिन जिस दिन उनका बल्ला चला तो वह मैच विजेता हो सकता है। उसी के कारण, उन्हें आगामी वैश्विक आयोजन के लिए वेस्टइंडीज टीम में चुना गया।

हालांकि, कैरेबियाई पूर्व तेज गेंदबाज एम्ब्रोस ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, वह वेस्टइंडीज की पहली पसंद प्लेइंग इलेवन में गेल को स्थान नहीं देंगे। हालांकि गेल को एंब्रोस की यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास पूर्व खिलाड़ी के लिए 'कोई सम्मान नहीं' है। गेल ने मंगलवार को सेंट किट्स में एक रेडियो स्टेशन द आइलैंड टी मॉर्निंग शो को बताया,"मैं कर्टली एम्ब्रोस के बारे में बात कर रहा हूं। जब मैं वेस्टइंडीज टीम में आया तो मैं उनका बहुत सम्मान करता था। आप उन्हें बता सकते हैं कि क्रिस गेल 'द यूनिवर्स बॉस' के मन में कर्टली एम्ब्रोस के लिए कोई सम्मान नहीं है, चाहें वो जो भी हों।"

गेल ने कहा, "जब मैं टीम में शामिल हुआ था, तो मैंने इस आदमी की ओर देखा। लेकिन अब मैं दिल से बोल रहा हूं। मुझे नहीं पता कि उनके संन्यास लेने के बाद से क्रिस गेल के खिलाफ उनके पास क्या सोच है। वह जो नकारात्मक बातें प्रेस के भीतर कह रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वह किस ध्यान की तलाश में है, लेकिन उसे ध्यान मिल रहा है। इसलिए मैं सिर्फ उस ध्यान को वापस दे रहा हूं जिसकी उसे जरूरत है।"

वेस्टइंडीज की 2012 और 2016 की विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा रहे गेल ने आगे कहा कि जब वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखेंगे तो वह एम्ब्रोस को भी यही बताएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी का भी सम्मान नहीं करेंगे जो नकारात्मक रहेगा। गेल ने कहा, "मैं आपको व्यक्तिगत रूप से बता सकता हूं, और आप उन्हें बता सकते हैं कि क्रिस गेल, यूनिवर्स बॉस, कर्टली एम्ब्रोस के लिए कोई सम्मान नहीं रखते हैं। मैं कर्टली एम्ब्रोस के साथ समाप्त कर चुका हूं। जब भी मैं उसे देखूंगा तो उससे भी कहूंगा कि तेरे लिए मेरी तरफ से कोई इज्जत नहीं है। 'नकारात्मक होना बंद करो, विश्व कप से पहले टीम का समर्थन करो।' इस टीम का चयन किया गया है और हमें समर्थन के लिए पिछले खिलाड़ियों की जरूरत है। हमें इसकी जरूरत है, हमें नकारात्मक ऊर्जा की जरूरत नहीं है।"

Story first published: Wednesday, October 13, 2021, 15:27 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+