VIDEO: जीतेगी विराट की टीम इंडिया तो फ्री हो जाएगा ये...
आगरा। आगरा शहर में कपड़ों पर प्रेस करने का काम करने वाले आजाद की क्रिकेट के प्रति दीवानगी देखने लायक है, इनका मिजाज सचिन के सबसे बड़े फैन सुधीर चौधरी से कम नहीं। आजाद की दुआओं का भी असर इस में शामिल है जो टीम इंडिया ने 2011 में विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया था और उसके बाद इंडियन टीम का विश्व कप जीतने का सपना पूरा हुआ था।
उस वक्त आजाद ने ये एलान किया था यदि टीम इंडिया ने विश्व कप जीता तो वो लगातार 15 दिनों तक फ्री में कपड़ों पर प्रेस करेंगे, और संजोग देखिए कि भारतीय इंडियन टीम की जीत का परचम लगाराना शुरू हो गया लेकिन आजाद का फैसला नहीं बदला। इस बार भी आजाद ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पकिस्तान की हार में एक दिन तक फ्री में प्रेस की। वहीं इंडिया ने जब साउथ अफ्रीका को हराया तो एक बार फिर आजाद ने सभी के कपड़े फ्री में प्रेस किए।
नीचे देखिए VIDEO...
तो अब आजाद ने एक बार फिर ये एलान किया है कि यदि भारत चैंपियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाकर विश्व में अपना पताका फेहराएगी तो आजाद पूरे 5 दिनों तक कपड़ों पर फ्री में प्रेस करेंगे। आजाद का मानना है की देश की जीत से बढ़कर खुशी कोई नही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आजाद की मेहनत और दुआओं का असर ही है कि शायद हर बार इंडियन टीम अपनी जीत का परचम लहराने में सफल हो जाती है।
आजाद हर बार पूरे क्षेत्र के कपड़ों को फ्री में प्रेस करते हैं, जब भी इंडियन टीम अपनी जीत का परचम लहराती है। क्रिकेट और देश के प्रति ऐसी दीवानगी बहुत कम देखने को मिलती है कि जिस के लिए इंसान अपनी रोजी-रोटी से भी समझौता कर लेता है। वहीं आजाद हैं कि बस वो टीम इंडिया को हर हाल में जीतते हुए देखना चाहते हैं। भले ही इस जीत से उनकी आमदनी पर चोट पड़ती हो, अब देखना ये है की चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया आजाद की उम्मीदों पर खरा उतरती है या नहीं।
Video...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

