Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान को झटका, पूरी टीम पर लगा बड़ा जुर्माना

नई दिल्ली। आखिर पाक टीम की लगातार 11 ODI हार का सिलसिला दुनिया की नंबर एक टीम को हराने के बाद टूट गया। वार्म-अप मैच में अफगानिस्तान और पहले लीग में वेस्टइंडीज के हाथो शिकस्त खाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड को मात दे दी।

ट्रेंट ब्रिज में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को 349 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 334 रन ही बना पाई थी और 14 रनों से मुकाबला हार गई थी। इस मैच के साथ ही यह भी तय हो गया कि विश्व कप में किसी एक को आंख मूंदकर दावेदार मानना भारी पड़ सकता है।

हालांकि पाक टीम की जीत की खुमारी का जश्न थोड़ा फीका तब हो गया जब टीम के कप्तान सरफराज अहमद पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना ठोक दिया गया। उन पर यह जुर्माना निर्धारित समय में पूरे ओवर ना फेंकने का कारण लगा है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के बाकी खिलाड़ियों पर नियमों के मुताबिक मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

पाकिस्तान टीम के लिए बात यहीं पर खत्म नहीं हुई है क्योंकि अगर सरफराज यही गलती दोबारा करते हैं तो उनके मैच खेलने पर भी बैन लगाया जा सकता है। इस बात की जानकारी आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी और सरफराज अहमद ने भी यह सजा मंजूर कर ली है। पाक टीम को निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया है। आपको बता दें कि अगर कोई निर्धारित समय में दो या उससे ज्यादा ओवर कम फेंक पाती है तो उस टीम के कप्तान पर दो मैचों तक का भी बैन लग सकता है।

Story first published: Tuesday, June 4, 2019, 17:32 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+