Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली से तारीफ सुन गदगद हुए पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, विराट को बताया गेंदबाजों के लिए मुसीबत

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में मोहम्मद आमिर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कठिन गेंदबाज कहा था। कोहली ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ एक चैट शो के दौरान ये खुलासा किया। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली को मौजूदा समय का दुनिया का सबसे धाकड़ बल्‍लेबाज माना जाता है। लेकिन इतने धाकड़ बल्लेबाज को भी पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर के सामने सबसे ज्यादा परेशानी हो जाती है। हालांकि विराट कोहली की तारीफ सुनने के बाद आमिर ने प्रतिक्रिया दी है। मोहम्मद आमिर ने कहा कि विराट कोहली इस वक्त विश्व क्रिकेट के श्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और मैं उन्हें गेंदबाजी करने के और अवसर पाना चाहूँगा।

'करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, आमिर उनमें सबसे मुश्किल'

'करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, आमिर उनमें सबसे मुश्किल'

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ चैट शो में कोहली ने कहा था- "मौजूदा समय में पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद आमिर....वह इस समय दुनिया के शीर्ष दो या तीन गेंदबाजों में से हैं। मैंने अपने करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, आमिर उनमें सबसे मुश्किल गेंदबाजों में से एक है। उनका सामना करते हुए आपको टॉप स्‍तर का खेल दिखाना होता है वरना आप आउट हो सकते हैं। असाधारण! बहुत अच्‍छा गेंदबाज! '

'विश्व जानता है कि कोहली श्रेष्ठ हैं'

'विश्व जानता है कि कोहली श्रेष्ठ हैं'

अब मोहम्मद आमिर ने कोहली से खुद की तारीफ सुनते हुए बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आमिर ने कहा- "विश्व जानता है कि कोहली श्रेष्ठ हैं और आपको उनके सामने बेस्ट देना होता है। अगर आप उन्हें मौका देंगे, तो वे मैच को दूर लेकर जाएंगे जैसा उन्होंने ढाका में एशिया कप के दौरान भी किया था।"

कोहली विश्व के गेंदबाजों के लिए एक चुनौती हैं

कोहली विश्व के गेंदबाजों के लिए एक चुनौती हैं

आमिर ने आगे कहा- "विश्व में ऐसे कम ही बल्लेबाज हैं, जो ऐसा कर पाते हैं। मुझे उनको टारगेट करने के लिए पूरी तरह से एकाग्र होना होगा। लक्ष्य का पीछा करते हुए उनका औसत और स्ट्राइक रेट अच्छा है इसलिए वे विश्व के गेंदबाजों के लिए एक चुनौती हैं। कोहली जैसे बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने से आप बेहतर गेंदबाज बनते हैं।"

कोहली का मुझे बल्ला गिफ्ट करना मेरी सबसे अच्छी मेमोरी

कोहली का मुझे बल्ला गिफ्ट करना मेरी सबसे अच्छी मेमोरी

कोहली ने पहले भी अमिर की तारीफ है। कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्डकप के दौरान भारत-पाक मुकाबले से पहले 25 वर्षीय तेज गेंदबाज आमिर को अपना बल्ला गिफ्ट किया था। आमिर ने उस क्षण को याद करते हुए कहा कि कोलकाता में कोहली द्वारा मुझे बैट देना मेरी एवरग्रीन मेमोरी में से एक है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+