For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

‘मुझे उसका पुल शॉट पसंद है', जेपी डुमिनी ने चुना अपना पसंदीदा बल्लेबाज

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर जेपी डुमिनी ने अपना पसंदीदा बल्लेबाज चुना है। वो कोई और नहीं, बल्कि टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा हैं। डुमिनी ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर पोमी म्बांग्वा से इंस्टाग्राम पर लाइव होकर रोहित को अपना पसंदीदा बल्लेबाज चुना। उन्होंने कहा कि वो उनका पुल शाॅट बेहद पसंद करते हैं।

लगा चुके हैं तीन दोहरे शतक

लगा चुके हैं तीन दोहरे शतक

डुमिनी ने कहा, ''रोहित शर्मा मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं। मुझे उनका पिकअप पुल शॉट बेहद पसंद है।'' रोहित दुनिया के इकलाैते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। उनके नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकाॅर्ड भी दर्ज है। रोहित 2019 विश्व कप में नौ मैचों में 81.00 की औसत से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

मुंबई के लिए खेल चुके हैं डुमिनी

मुंबई के लिए खेल चुके हैं डुमिनी

अगर इस साल आईपीएल 2020 शुरू हो गया, तो रोहित टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगे। रोहित वर्तमान में आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने मुंबई फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करते हुए चार खिताब जीते। डुमिनी भी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

ऐसी है डुमिनी की ऑलटाइम IPL XI

ऐसी है डुमिनी की ऑलटाइम IPL XI

हाल ही में डुमिनी ने 'द सुपर ओवर पॉडकास्ट' में ऑल टाइम आईपीएल इलेवन चुनी थी। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार खिताब जीता चुके महेंद्र सिंह धोनी को बाहर किया है जबकि राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली को अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का कप्तान चुना है। कोहली कप्तान चुनना हैरानी भरा है क्योंकि वह एक भी बार बेंगलुरू को खिताब नही दिला सके।

क्रिस गेल, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ब्रेट ली, मुथैया मुरलीधरण, लसिथ मलिंगा, इमरान ताहिर।

Story first published: Monday, June 22, 2020, 8:52 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+