INDvsWI: टेस्ट क्रिकेट की सबसे 'विराट' जीत हासिल कर टीम इंडिया ने बनाए कई शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले ट्स्ट मुकाबले में भारत ने इस खेल के तीसरे दिन ही विराट सेना ने धमाल करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को पारी और 272 रनों की करारी शिकस्त दी है। बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तीन खिलाड़ियों के शतक की बदौलत 649 रन पर अपनी पारी घोषित की थी, वहीं वेस्टइंडीज की टीम जब मैदान में उतरी तो उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए और उनकी पहली पारी 181 पर ही सिमट गई । इसके बाद एक बड़ी बढ़त होने के चलते विराट ने इस टीम को फॉलोआन दिया वहीं एक बार फिर टीम इंडिया के गेंदबाज वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। इसके चलते भारत को पारी और 272 रनों की जीत हासिल हुई। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कई शानदार और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
ये भी पढ़ें INDvsWI: जब रविंद्र जडेजा ने मैदान पर बढ़ा दी विराट कोहली और अश्विन के दिल की धड़कनें, देखें Video

घर में 100वीं जीत और सबसे बड़ी जीतः
राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की है बल्कि यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं इसके साथ-साथ घर में यह टेस्ट क्रिकेट में 100वीं जीत है और इसी के साथ भारतीय टीम इस आंकड़े को छूने वाली ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद चौथी टीम बन गई है।

टेस्ट क्रिकेट में भारत की कुछ बड़ी जीतः
भारत टेस्ट क्रिकेट की बादशाह कही जाती है, और इस मुकाबले में उसने साबित किया कि आखिर क्यों वो दुनिया की नंबर वन टीम है। भारत की अगर सबसे बड़ी जीत पर नजर डालें तो इस मुकाबले में पारी और 272 की जीत भारत की सबसे बड़ी जीत है, वहीं इसके अलावा इसी साल भारत ने अफगानिस्तान को अपने ही घर में पारी और 262 रनों की करारी शिकस्त दी थी। वहीं बांग्लादेश को भी भारत ने 239 और पारी की शिकस्त दी थी। ये तीनों जीत भारत की टेस्ट के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार रहा है रिकॉर्डः
टीम इंडिया की अगर बात करें तो वेस्टइंडीज के खिलाफ यह टीम एक अलग ही रूप में नजर आती है। पिछली 4 जीत की बात करें तो भारत ने विंडीज को 2013 में दो बार पारी से शिकस्त दी है वहीं 2011 में एक बार और फिर इस बार सबसे बड़ी शिकस्त दी है।

कोहली के नाम विराट टेस्ट रिकॉर्डः
बतौर कप्तान सिर्फ कोहली का बल्ला ही नहीं बोला है बल्कि उनकी कप्तानी का आंकड़ा भी सर्वश्रेष्ठ है। विराट कोहली घर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। वह अभी भी एमएस धोनी से सात जीत पीछे हैं। हालांकि उन्होंने मोहम्मद अजहररुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है। एमएस धोनी ने 21 टेस्ट मैचौं में घर में जीत दर्ज की है और कोहली ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें-152 बार क्रिकेट की एक पारी में बने हैं 600 से ज्यादा रन, यह टीम है असली बादशाह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
