Highlights: चौथी बार फाइनल में पहुंची मुंबई, ये रहे जीत के हीरो
कोलकाता को 6 विकेट से हराकर मुंबई चौथी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। अब उसका मुकाबला 21 मई को हैदराबाद में पुणे की टीम से होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने ऑल आउट होकर 18.5 ओवर में 107 रन बनाए। जिसे मुंबई मे 14.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत करने विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन और सुनील नरेन आए लेकिन ज्यादा देर तक नहीं पाए। केकेआर के पहले ओवर में तीन रन बने। लेकिन अगले ही ओवर से विकटों की झड़ी लगना शुरू हो गया। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने क्रिस लिन को चलता कर दिया। क्रिस लिन ने 4 रन बनाए। इसके बाद गंभीर के साथ नरेन ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की। लेकिन 5 वें ओवर कर्ण शर्मा की गेंद पर वह गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रॉबिन उथप्पा बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उथप्पा केवल 1 रन बना सके।

कर्ण शर्मा की फिरकी में फंसे कोलकाता के राइडर्स
हरभजन सिंह की जगह मुंबई इंडियंस ने कर्ण शर्मा को खिलाया और नतीजा आपको सामने है। सातवें ओवर में कर्ण शर्मा ने लगातार दो गेंद पर कोलकाता को दो झटके दिए। पहली गेंद पर कप्तान गंभीर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गंभीर को हार्दिक पांड्या ने बाउंड्री पर कैच लपका। इसके बाद अगली ही गेंद पर कर्ण ने कोलिन डि ग्रैंडहोम को खाता भी नहीं खोलने दिया और LBW होकर पवेलियन चले गए। कर्ण शर्मा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर 4 विकेट झटके।

यादव-जग्गी ने कोलकाता को संभालने की कोशिश की
31 पर पांच विकेट गंवाने के बाद कोलकाता की पारी को सूर्यकुमार यादव और ईशांत जग्गी ने संभाला। दोनो के बीच छठे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई। इस जोड़ी को भी कर्ण शर्मा ने ही तोड़ा। कर्ण शर्मा ने ईशांत जग्गी को 28 के स्कोर पर बाउंड्री पर जॉनसन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद मिशेल की जगह शामिल किए गए दूसरे मिशेल ने गजब की गेंदबाजी की। जी हां, मिशेल मैक्लेनाघन की जगह टीम में मिशेल जॉन्सन को शामिल किया गया। जॉन्सन ने 17वें ओवर में कोलकाता को दोहरे झटके दिए। पहले उन्होंने पियूष चावला को आउट किया इसके बाद कोल्टर नाइल को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगले ओवर में सूर्यकुमार यादव भी बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। मलिंगा ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लपका। सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। कोलकाता की पारी 7 गेंद शेष रहते महज 107 रन पर ढेर हो गई थी। मुंबई की तरफ से बुमराह ने कर्ण शर्मा को 4 विकेट मिले। इसके अलावा जस्प्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की। बुमराह ने 3 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं जॉन्सन ने 2 व मलिंगा ने एक विकेट झटका।

मुंबई की शुरूआत रही थी खराब
जीत के लिए 108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत बहद खराब रही। पहले ओवर में दोनों ने 11 रन जोड़े लेकिन दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लिंडल सिमंस पियूष चावला की गेंद पर आउट हो गए। तीसरे ओवर में उमेश यादव की गेंद पर पार्थिव ने लगातार दो चौके जड़ने के बाद आउट हो गए। पार्थिव 14 रन बना सके। पटेल के बाद अंबाती रायडू पारी के छठे ओवर में पियूष की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि इसके बाद चौथे कप्तान रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। हालांकि चौथे विकेट के लिए रोहित और क्रुणाल के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। साझेदारी को तोड़ा कुल्टर नाइल ने। रोहित शर्मा बाउंड्री को कुल्टर नाइल ने बाउंड्री पर अंकित राजपूत के हाथों कैच लपकावर पवेलियन भेजा। रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 26 रन बनाए। मुंबई ने 14.3 ओवर में 108 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

पांड्या की मैच जिताऊ पारी
मुंबई की तरफ से क्रुनाल पांड्या ने मैच जिताऊ पारी खेली। पांड्या 30 गेंद में 45 रन बनाकर और पोलार्ड 9 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता की तरफ से पियूष चावला ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा उमेश यादव और कुल्टर नाइल को एक-एक विकेट मिला। मुंबई ने ये मैच 6 विकेट से जीता। अब उसका मुकाबला 21 मई को हैदराबाद में राइजिंग पुणे सुपरजायंट से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
