VIDEO: फील्डर ने हवा में उड़ते हुए मारा ऐसा सटीक थ्रो कि उड़ गए सबके होश !

नई दिल्ली। आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इनदिनों तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चल रहा है। इसमें दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी तेंबा बवुमा की फील्डिंग सुर्खियों में बनी हुई है।

यूं तो दक्षिण अफ्रीका की टीम को हमेशा से ही बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए जाना जाता रहा है। इसका सैम्पल आॅस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान आॅस्ट्रेलियाई पारी में देखने को भी मिला।

पर्थ में खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी तेंबा बवुमा की फील्डिंग वाकई हैरान कर देने वाली थी। इसे अब तक के बेस्ट फील्डिंग मोमेंट्स में शामिल किया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को आॅस्ट्रेलिया को 539 रनों का टार्गेट दिया। क्रीज पर आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और शॉन मार्श कदम जमा चुके थे। पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी करने के बाद 12वें ओवर में वॉर्नर बवुमा की शानदार फील्डिंग का शिकार हो गए।

डेविड वॉर्नर कवर्स में खेलकर सिंगल रन लेने के लिए दौड़े लेकिन इसी बीच बवुमा ने फुर्ती से गेंद को एक हाथ से उठाकर थ्रो किया और वह सीधे स्टंप्स में जा लगी।

दर्शकों को पहली नजर में लगा कि वॉर्नर रन आउट नहीं हैं लेकिन जब रीप्ले दिखाया गया तो सब चौंक गए। आज इस मैच का आखिरी दिन का खेल होना है। दक्षिण अफ्रीका अगर तीन विकेट ले लेता है तो वह जीत जाएगा।

इस फील्डिंग का वीडियो आप यहां देख सकते हैं -

Story first published: Monday, November 7, 2016, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+