Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ते ही विराट कोहली पर बढ़ा दबाव, कैसे?

नई दिल्ली। महेन्द्र सिंह धोनी ने अब क्रिकेट के लिमिटेड ओवर्स की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद अब टीम इंडिया के तीनों फार्मेट का कप्तान विराट कोहली का बनना तय हो गया है। ऐसे में अब कोहली के सामने नई चुनौतियां आकर खड़ी हो गई हैं। जब धोनी की बालों पर फिदा हुए थे मुशर्रफ, दी थी बाल ना कटाने की सलाह

ये हैं चुनौतियां

  • सबसे पहला चैलेंज कोहली के सामने 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज है, जिसके लिए बतौर कप्तान अब कोहली को काफी सोच समझकर तैयारी करनी होगी।
  • इस वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को कोहली की कप्तानी में इंग्लैंज से तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है।
  • जाहिर है कि इन दोनों ही सीरीज में धोनी भी खेलेंगे, ऐसे में कोहली उनके साथ सामजस्य बिठाएंगे, इस पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।
  • विराट की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो एक बार फिर फैन्स को कोहली से जबरदस्त बैटिंग की आशा होगी, उम्मीद की जा रही है कि कप्तानी के प्रेशर से कोहली का अपना खेल प्रभावित नहीं होगा।
महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को कप्तानी से इस्तीफा दे दिया

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सफलतम कप्तानों में शुमार और मौजूदा सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की। धोनी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखलाओं में टीम की कमान नहीं संभालेंगे, हालांकि वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+