Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: नायर की बल्‍लेबाजी का मुरीद हुआ अंग्रेज, पहन ली टीम इंडिया की जर्सी

नई दिल्‍ली। चेन्‍नई टेस्‍ट मैच में युवा बल्‍लेबाज करुण नायर की बल्‍लेबाजी का हर कोई फैन हो गया है। आज चारों तरफ करुण नायर की चर्चाएं हो रही है। लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने दिवानगी की एक अलग कहानी रच दी। जी हां सोमवार को चेन्‍नई टेस्‍ट देखने आए एक ब्रिटिश क्रिकेट फैन करुण नायर की बल्‍लेबाजी का इस कदर दीवाना हुआ कि उसने अपनी जर्सी उतार कर टीम इंडिया की जर्सी पहन ली।

जर्सी बदलने का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही करुण नायर ने तीहरा शतक जमाया, इस ब्रिटिश क्रिकेट फैन ने अपना टी-शर्ट निकाला और पास में ही बैठे एक भारतीय से टीम इंडिया की जर्सी मांग कर पहन लिया। आपको बता दें कि करुण नायर भारत की ओर से तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज हैं।

इससे पहले यह कारनामा वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने चेन्‍नई में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाए थे। सहवाग ने टेस्‍ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक बनाए हैं। 319 रन की पारी से पहले उन्‍होंने पाकिस्‍तान के खिलाफ मुल्‍तान टेस्‍ट में 309 रन बनाए थे। नायर ने टेस्‍ट करियर की तीसरे ही मैच में तिहरा शतक लगा दिया। उन्‍होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सबसे कम पारियां खेली हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्‍लैंड के लेन हटन के नाम था।

देखें वीडियो

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+