मुझे नहीं डिविलियर्स को कॉपी करता है मेरा बेटा: द्रविड़
बैंगलुरू। अपनी बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में अपना डंका पिटवा चुके राहुल द्रविड़ ने अंग्रेजी अखबार इंडिया एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा है कि उनका बेटा उन्हें नहीं बल्कि एबी डिविलियर्स जैसा बनने की कोशिश करता है।
द्रविड़ ने कहा कि एबी एक ग्रेट प्लेयर हैं जिनकी जितनी तारीफ की जाये वो कम हैं, उन्हें ऊपरवाले ने बढ़िया खेल प्रतिभा दी है। मेरा बेटा जब भी क्रिकेट प्रैक्टिस करता है तो सिर्फ एबी की कॉपी करता है लेकिन मुझे पता है कि उसकी कोशिश सिर्फ एक कोशिश ही है क्योंकि एबी की तरह सिर्फ एबी ही खेल सकता है।
'मुझे नहीं डिविलियर्स को कॉपी करता है मेरा बेटा'
मालूम हो कि एबी डिविलियर्स के फैन भारत में भी बहुत हैं इसलिए भारतीय स्टेडियम में मैच के दौरान लोग एबी-एबी चिल्लाते हैं। गौरतलब है कि इस समय टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच 25 नवम्बर से नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद पांचवां और अंतिम टेस्ट दिल्ली में तीन दिसम्बर से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
