Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डॉन ब्रेडमैन के बाद दूसरे स्‍थान पर हैं सचिन तेंदुलकर: माइकल क्‍लार्क

मेलबर्न। आस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान माइकल क्‍लार्क ने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह आधुनिक काल के सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी हैं। वह आस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज डॉन ब्रेडमैन के बाद दूसरे सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाज हैं। क्‍लार्क का कहना है कि जब सचिन ने 18 साल की उम्र में अपने पहले आस्‍ट्रेलियाई दौरे पर दो शतक बनाये थे तो मैं प्राइमरी स्‍कूल में था। उसके एक दशक बाद मैंने भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्‍ट खेला। मैंने सचिन को हमेशा से ही पूरे मनोयोग और उत्‍साह के साथ खेलते हुए देखा है, जो कि खेल के प्रति उनके समर्पण, प्‍यार और लगाव को दर्शाता है।

क्‍लार्क के अनुसार विश्‍वास करना मुश्किल है कि वह 40 साल के हो गये हैं। उनके बिना अब भारतीय टीम बदली हुई सी नजर आएगी क्‍योंकि मध्‍यक्रम में उनका स्‍थान पक्‍का था। खास बात है कि वह निरंतर अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए कई पीढि़यों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें।

सचिन के रिकॉर्डों के बारे में क्‍लार्क का कहना है कि सौ शतक, वनडे और टेस्‍ट मैचों में रिकॉर्ड रन ये कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं जो कि शायद कभी नहीं टूटेंगे। गौर हो कि सचिन तेंदुलकर आज वानखेड़े स्‍टेडियम में अपना आखिरी टेस्‍ट मैच खेल रहे हैं, जो कि उनका दो सौवां टेस्‍ट भी है। क्‍लार्क का कहना है कि सचिन की सबसे बड़ी उप‍लब्धि यह है उन्‍होने पच्‍चीस साल तक अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट खेला।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि सचिन की तुलना उनके समकालीन खिलाड़ी रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा से की जाती रही है। कई बार आस्‍ट्रेलियाई खिलाडि़यों ने लारा को सचिन से भी ज्‍यादा प्रभावशाली बल्‍लेबाज बताया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+