दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 405 रन का लक्ष्य
वाइजैग। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 405 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया की दूसरी पारी 204 रन के स्कोर पर सिमट गई। दूसरी पारी में भी विराट कोहली ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली।
LIVE-IND vs ENG: भारत 204 पर ऑल आउट, इंग्लैंड को मिला 405 का टारगेट
आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी
आखिरी विकेट के लिए जयंत यादव और मोहम्मद शामी के के बीच 42 रन की साझेदारी हुई जिसके चलते टीम इंडिया इंग्लैंड को 405 रन का लक्ष्य देने में सफलता पाई।
शीर्ष क्रम लड़खड़ाया
दूसरी पारी में विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए जबकि केएल राहुल भी सिर्फ 10 रन बना सके।
दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए पहली पारी के शतकवीर चेतेश्वर पुजारा सिर्फ 1 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए। जेम्स एंडरसन ने उन्हें 1 रन के स्कोर पर चलता किया।
शामी ने जड़े ताबड़तोड़ छक्के
आखिरी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद शामी ने 22 गेंदों पर 19 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और एक चौका लगाया। वहीं जयंत यादव ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 27 रनों की नाबाद पारी खेली।
इंग्लैंड के गेंदबाजों के दिखाया दम
इंग्लैड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 15 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड ने 14 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं आदिल रशीद ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
