जानिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को किनसे लगता है डर?
नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान और जवां दिलों की धड़कन विराट कोहली के बारे में कहा जाता है कि वो दुनिया के किसी भी बॉलर्स से नहीं डरते हैं और अच्छे-अच्छे गेंदबाजों का बैंड बजाने का दम रखते हैं लेकिन असल जिंदगी में कोहली को किसी से बहुत ज्यादा डर लगता है, जानते हैं कौन है वो?
तो वो कोई और नहीं बल्कि उनके कोच, उनके मेंटर राजकुमार शर्मा हैं, जो कोहली के जीवन में एक अहम जगह रखते हैं। इस बात का खुलासा कोहली ने कोविजय लोकपल्ली द्वारा लिखी 'ड्रिवन' किताब की लॉन्चिंग के मौके पर कही। ये किताब कोहली के जीवन पर ही लिखी गई है।
कोहली ने कहा कि मैंने अपने कोच राजकुमार शर्मा से रिश्तों में वफादारी सीखी है। उन्हें भी ईमानदारी और वफादारी पसंद हैं और मुझे भी इसलिए 1998 से मेरे सिर्फ एक कोच राजकुमार शर्मा हैं और वह कभी नहीं बदलेंगे और यही साथ मेरा आईपीएल फ्रैंचाइज़ी आरसीबी के लिए भी रहेगा।
अपने कोच की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि वो मेरे मेंटर हैं, वो आज भी मुझे अच्छी और बुरी बात के लिए डांट लगाते है। उनकी बातें मेरे पर बहुत असर करती हैं इसलिए जब मैं किसी घटिया शॉट पर आउट होता हूं तो मेरे दिमाग में तुरंत आता है कि अब तो कोच शर्मा सर से मुझे कसकर डांट पड़ेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
