आधी रात के अंधेर में भी विराट कोहली बल्लेबाजी कर सकते हैं
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली के शानदार फार्म की पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफ की है। गावस्कर ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि कोहली रात के अंधेरे में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
गावस्कर ने कहा कि जिस तरह से कोहली इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह आधी रात को बिना रोशनी के भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीत चुके हैं। दोनों ही पारियों में कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली है।
एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कोहहली ने कहा कि कोहली इस समय ऐसे फॉर्म में हैं जिसे हासिल करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। वह किसी भी परिस्थिति में बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं।
कोहली को कोई भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज आउट नहीं कर सका है। कोहली सिर्फ अपनी गलती से आउट हो सकते हैं और गेंदबाजों को उनकी गलती का इंतजार करना पड़ता है।
वहीं जब गावस्कर से यह पूछा गया कि आप रोहित शर्मा या कोहली में से किसे गेंदबाजी करना चाहेंगे तो उन्होने कहा कि किसी को भी नहीं रोहित अपने शॉट से आपको मार देगा जबकि कोहली आपकी जान को बख्शेगा नहीं।
दो टी-20 मैच में युवराज सिंह को बल्लेबाजी नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी टीम इंडिया को क्लीन स्वीप पर ध्यान देना चाहिए कोहली को ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। युवराज एशिया कप और श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
