Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुनाया फैसला, टीम से हुई मुख्य कोच की छुट्टी

नई दिल्ली। विश्व कप में टीम के आठवें स्थान पर पहुंचने के बाद बांग्लादेश के मुख्य कोच के रूप में स्टीव रोड्स का कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। रोड्स ने जून 2018 में पदभार संभाला था। वह दो साल के अनुबंध पर थे जो अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम के कोच रहने वाले थे, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और रोहड्स ने आम सहमति से करार को समाप्त करने का फैसला किया।

बीसीबी के सीईओ, निजामुद्दीन चौधरी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया, "बोर्ड ने लंदन में हुई बैठक में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के बाद समीक्षा की थी। वहां यह निर्णय लिया गया कि बीसीबी और स्टीव रोड्स अपने समझौते पर जारी नहीं रहेंगे। "बीसीबी ने अभी तक श्रीलंका श्रृंखला के लिए नए कोच का फैसला नहीं किया है, जो उनका अगला काम है। बांग्लादेश तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए जुलाई के अंत में श्रीलंका का दौरा करेगा। वे अधिकांश कोचिंग स्टाफ के बिना होंगे जो इसके लिए विश्व कप में थे।

नील मैकेंजी, सीमित ओवरों के बल्लेबाजी कोच, दौरे के दौरान व्यक्तिगत अवकाश पर होंगे, जबकि तेज गेंदबाजी कोच कर्टनी वाल्श, स्पिन-गेंदबाजी कोच सुनील जोशी और फिजियो थिहान चंद्रमोहन के अनुबंध - ये सभी विश्व कप के साथ समाप्त हो गए थे। इनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया है। बांग्लादेश टीम के ड्रेसिंग रूम में अब बस सिर्फ एक कोच हैं वो हैं फील्डिंग कोच रयान कुक। अगस्त 2016 में तेड गेंदबाजी कोच के रूप में पद संभालने वाले वाल्श ने भी चंडिका हाथुरूसिंघा के इस्तीफे और रोड्स की नियुक्ति के बीच तीन महीने अंतरिम मुख्य कोच के रूप में बिताए।

बांग्लादेश ने विश्व कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया। यहां तक कि सेमीफाइनल में जाने के लिए भी अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ी। ऐसे में लग रहा था कि रोड्स की भूमिका आगे तक बनी रहेगी लेकिन बांग्लादेश बोर्ड का मानना है कि वो अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके।

Story first published: Tuesday, July 9, 2019, 12:53 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+