नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वो वसीम अकरम, ब्रेट ली और मिशेल जॉनसन के वीडियो देखर गेंदबजी करते थे। बुमराह ने इन खिलाड़ियों को अपना प्ररेणास्रोत बताया है। बुमराह ने बताया कि यूं तो मैं बहुत से गेंदबाजों को पसंद करता हूं, लेकिन मिशेल जॉनसन, वसीम अकरम और ब्रेट ली मेरे प्रेरणास्त्रोत हैं। मैं उनके वीडियो देखकर गेंदबाजी किया करता था। IPL 9: तो मलिंगा के कारण बुमराह बनेंगे हीरो?
बुमराह ने बताया कि उन्होंने मिशेल जानसन, लसिथ मलिंगा और जहीर खान से काफी कुछ सीखा है। बुमराह ने कहा कि मेरा कोई रोल मॉडल नहीं है, मैंने हर सीनियर खिलाड़ी से सीखने की कोशिश की है। इसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपने अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाले बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
अपने साथी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बुमराह ने कहा कि मुझे टीम की हिस्सा बनने में सीनियर खिलाड़ियों ने काफी मदद की। बुमराह ने कहा कि वो और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप एक गेंद के कारण सफल नहीं हो सकते। इसलिए मैं अपनी गति में मिश्रण करता हूं और यार्कर डालने की कोशिश करता हूं।