लंदन में हुआ रोहित शर्मा की जांघ का ऑपरेशन, ट्वीट कर बताया कैसी है सेहत
लंदन। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की लंदन में हुई जांघ की सर्जरी सफल रही है। रोहित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने दुआओं के लिए सभी प्रशंसकों और दोस्तों का शुक्रिया भी अदा किया है।
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के आखिरी मैच में चोटिल हुए भारत के बल्लेबाज रोहित शर्मा की जांघ की लंदन में हुई सर्जरी कामयाब रही है। हालांकि उन्हें टीम में वापसी के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
29 अक्टूबर को भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला था। भारत ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली थी।
भारत की ओर रोहित शर्मा ने इस मैच में अच्छी बेल्लेबाजी की प्रदर्शन किया था लेकिन मैच के दौरान भारत को एक नुकसान उठाना पड़ा था। रन लिए दौड़ते हुए रोहित अपनी जांघ में चोट खा बैठे थे।
चोट को लेकर चिंतित थे प्रशंसक और टीम के सदस्य
चोट काफी गंभीर होने के चलते टीम के उनके साथी और प्रशंसक इससे चिंतित थे। उनकी जांघ की लंदन में सर्जरी हुई। सर्जरी कामयाब रहने के बाद रोहित ने प्रशंसकों को अपनी सेहत में सुधार की जानकारी देकर निश्चिंत किया है।
All went well. Thank you for your good wishes. Can't wait to be back at it 🏃🏻 pic.twitter.com/llKqRtc3LJ
— Rohit Sharma (@ImRo45) November 11, 2016
रोहित ने ट्विटर पर ये भी लिखा है कि वो वापसी के लिए बेकरार हैं लेकिन उनकी वापसी अभी जल्दी में होती नहीं दिखती है। उन्हें वापसी के लिए फिट होने में कम से कम तीन महीने का वक्त लग सकता है।
रोहित को अब पहले फिट होना होगा और उसके बाद घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। भारतीय टीम के कोट अनिल कुंबले ने पहले ही ये साफ किया हुआ है कि किसी भी क्रिकेटर को टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेल अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
