कुंबले बनाम कोहली: BCCI के शीर्ष अधिकारी ने मैनेजर की रिपोर्ट मांगी
नई दिल्ली। कुंबले बनाम कोहली की जंग में अब एक नई बात सामने आई है, खबर है कि बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने मुख्य कोच के इस्तीफा देने के बाद भारतीय टीम के प्रशासनिक मैनेजर कपिल मल्होत्रा से अनिल कुंबले-विराट कोहली विवाद पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिससे पता चले कि आखिर इस झगड़े की असल वजह क्या है।
इस रिपोर्ट पर प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय 24 जून को मुंबई में बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे, जौहरी इस वक्त इंग्लैंड में हैं, वो वहां आईसीसी की सालाना बैठक में शिरकत करने के लिए गए हैं, जबकि कपिल मल्होत्रा इस वक्त टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में हैं, ये उनका भारतीय टीम के प्रशासनिक मैनेजर के रूप में अंतिम टूर्नामेंट है।
भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका
गौतलब है कि बीते मंगलवार को भारतीय क्रिकेट को उस समय बड़ा झटका लगा, जिस वक्त टीम इंडिया के हेडकोच अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अभी लोग इस सदमे से उबर पाते कि कुंबले ने मीडिया में बयान देते हुए स्वीकार किया कि बीसीसीआई ने उनको पहली बार मंगलवार को बताया कि कैप्टन विराट कोहली को उनके तौर-तरीकों पर आपत्ति है और वो नहीं चाहते कि मैं आगे हेड कोच के तौर पर काम करूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
