'विराट' रिकार्ड: IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली
नई दिल्ली। आरसीबी के कैप्टन विराट कोहली के नाम एक और रिकार्ड जुड़ गया है वो आईपीएल में अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। इस सीजन के आरेंज कैप होल्डर के बैट से जिस तरह से रन बरस रहे हैं उससे हिसाब से उनका मुकाबला दूर-दूर तक किसी से नहीं हो सकता है। कोहली ने अब तक आईपीएल 9 में 12 मैचों में 752 रन बनाये हैं।
उनसे पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा रनों का रिकार्ड क्रिस गेल और माइकल हसी (733 रन) के नाम था। विराट की टीम अभी भी प्लेऑफ में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है लेकिन अपने खेल और कप्तानी से इस 26 साल के नौजवान ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
मालूम हो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली (नाबाद 75) और अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 59) की बदौलत आरसीबी मे सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी और टीम की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
