टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे क्रिस गेल
बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल आज एक बार फिर से बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। आज शाम को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान में आरसीबी का मुकाबला राईजिंग पुणे सुपरजायंट्स से हैं, जिसमें क्रिस गेल आज बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करेंगे।

सिर्फ 3 रन दूर रिकॉर्ड से
अभी तक खेले गए मैचों में क्रिस गेल अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं, लेकिन इन सब से इतर अगर आज गेल इस मैच में तीन रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर क्रिस गेल इस मैच में 3 रन बनाते हैं तो वह 10,000 रन बनाने वाले एकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे।

10000 रन बनाने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी
आईपीएल में अपने पिछले मुकाबले में क्रिस गेल से लोगों को काफी उम्मीद थी कि वह इस मैच में धमाकेदार पारी खेलेंगे लेकिन इस मैच में वह सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने 10000 रन के रिकॉर्ड को अपने नाम किया है लेकिन टी-20 क्रिकेट क्रिकेट में यह रिकॉर्ड कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर सका है।

40 से अधिक का औसत है
अभी तक खेले गए कुल 289 टी-20 मैच में क्रिस गेल ने 9997 रन बनाए हैं, उन्होंने 40 से अधिक के औसत से यह रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने कुल 18 शतक लगाए हैं और 175 रन का स्कोर उनका सर्वाधिक स्कोर है, जोकि आईपीएल क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है। टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने सितंबर 2005 में अपना पहला मैच खेला था।

दो पारी में कुछ खास नहीं कर सके
अभी तक खेले गए दो आईपीएल मैचों में क्रिस गेल सिर्फ 6 और 22 रन ही बना सके, जबकि एक मैच में उन्हें उनके खराब फॉर्म के चलते खेलने का मौका नहीं मिला। बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गेल बेंगलुरू में एक बार फिर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा दिखा पाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications