पाक कप्तान की इंग्लिश पर वीरेंद्र सहवाग ने किया ट्विट, लोगों ने कहा-अकाउंट हैक हो गया

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच थोड़ी देर बाद भिड़ंत होने वाली है। इस फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद की अंग्रेजी को लेकर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रेस कॉन्फेंस में सरफराज की अंग्रेजी को लेकर किए गए कमेंट पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। सरफराज की इंग्लिश को लेकर उड़ाए जा रहे मजाक पर भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया। उन्होंने सरफराज का बचाव करते हुए लिखा है कि सरफराज के अंग्रेजी का मजाक उड़ाना पागलों जैसा है। उनका काम खेलना है और वह उन्होंने बेहद अच्छे से किया है तभी पाकिस्तान फाइनल में है।

पढ़ें-Ind Vs Pak: फाइनल से पहले पाक मॉडल का सवाल-अगर इंडिया बाप है और पाकिस्तान बेटा तो मां कौन है?

उन्होंने अपने दूसरे ट्विट में लिखा है कि सरफराज का जो काम है उसके लिए उन्हें इंग्लिश आए ऐसा जरूरी नहीं है। वीरेंद्र सहवाग के इस ट्विट को लोगों ने खूब पसंद किया है तो वहीं कई लोग ऐसे भी है जो उनके इस ट्विट से खफा है। कुछ लोगों ने लिखा है कि वीरू का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है तो किसी ने उनके किडनैप होने की बात लिख है। एक यूजर्स ने लिखा है कि क्या ये वीरू ही है? वहीं कई लोगों ने उनके ट्विट का समर्थन किया है।

Story first published: Sunday, June 18, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+