For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मैं खेलने के लिए बेताब था,' 2011 WC टीम से बाहर होने पर रोहित का बयान

नई दिल्ली। दिनेश कार्तिक इस समय भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान कमेंट्री कर रहे हैं। मैदान में उनके नए अंदाज और बीच-बीच में फनी कमेंट्स ने कई फैंस का दिल जरूर जीत लिया है। यूके में रहते हुए, कार्तिक समय का सबसे अच्छा उपयोग कर रहे हैं और कई क्रिकेटरों के साथ जुड़कर उनके जीवन के कम चर्चित पहलुओं के बारे में बात कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही कार्तिक ने विराट कोहली से बातचीत की थी और उनके कई पहलुओं को सामने लाया। इसी कड़ी में अब कार्तिक ने भारत सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ बातचीत की। इस दाैरान कार्तिक ने रोहित से सवाल किया कि जब उन्हें 2011 विश्व कप टीम से बाहर का रास्ता दिखाया था तो उन्हें कैसा लगा था?

भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 का विश्व कप जीता और यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सुनहरे पलों में से एक है। हालांकि, शर्मा ने कहा कि एक तरह से उस झटके ने उन्हें अपने खेल को बेहतर ढंग से समझने में मदद की। उस टूर्नामेंट से पहले उनका स्कोर अच्छा नहीं था और इस तीव्रता के एक झटके ने उन्हें अपने करियर पर पहले से ज्यादा काम करने के लिए प्रेरित किया।

रोहित ने कहा, "मैं टीम में आने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत बेताब था और मुझे पता है कि उस समय हमारे पास किस तरह की टीम थी, हमारे पास विश्व कप जीतने का सबसे अच्छा मौका था, इसलिए मैं उस विश्व कप का हिस्सा बनना चाहता था। उस समय टीम में जगह ना पाने के लिए मैं खुद को दोष देना चाहता हूं और किसी को नहीं। हो सकता है कि टूर्नामेंट से पहले मेरा स्कोर अच्छा नहीं रहा हो और मेरे खेल को बेहतर ढंग से समझने और सुधारने के लिए उस तरह के झटके की जरूरत थी। एक तरह से, इसने मेरे लिए अच्छा किया, मैं पूरी तरह से एक अलग व्यक्ति के रूप में वापस आया। मैंने पूरी तरह से सब कुछ बदल दिया। विशेष रूप से उसके बाद खेल की मानसिकता और तकनीकी पहलू बदले।"

Story first published: Thursday, August 12, 2021, 17:53 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+