Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

40 दिन में 10 करोड़ रुपए कमा सकते हैं क्रिकेटर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने क्रिकेट को युवाओं के लिए बेहतरीन विकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि अब क्रिकेटर सिर्फ 40 दिन में दस करोड़ रुपए कमा सकते हैं। क्रिकेट के नये प्रारूप के अस्तित्व में आने का बाद आईपीएल खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बनकर उभरा है। उन्होने कहा कि आईपीएल में युवा खिलाड़ियो को पैसा कमाने का बेहतरीन मौका मिलता है।

सचिन-गांगुली के रिकॉर्ड को ध्वस्त करना चाहता है टीम इंडिया का गब्बर

फिक्की के सातवें ग्लोबल स्पोर्टस् समिट में बोलते हुए कपिल ने कहा कि अब समय बदल चुका है और लोगों के सोचने का तरीका भी बदल चुका है। अब मां-बाप अपने बच्चों से कहते हैं कि अगर पढ़ाई नहीं कर सकते तो क्रिकेट खेलो और सचिन-द्रविड़ जैसा बनने की कोशिश करो।

वहीं खेल को और बढ़ावा देने के लिए कपिल ने सरकारों से खेल के उपकरण सस्ते करने और बेहतर सुविधा मुहैया कराने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत ने खेल के लिए अपना योगदान दे दिया है अब सरकार की बारी है कि वह इसे बढ़ावा दे।

कपिल ने स्कूल में बड़े खेल मैदान की भी वकालत की, उन्होंने कहा कि स्कूल में 40 फीसदी हिस्सा खेल के मैदान का होना चाहिए। कपिल ने कहा कि 2015-16 में खेल के लिए सिर्फ 835 करोड़ रुपए का बजट था जोकि कम से कम 6000 करोड़ होना चाहिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+