Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यू-मुंबा ने गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को हराकर चौथे स्थान पर किया कब्जा

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 102वें मुकाबले में यू-मुंबा ने रविवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स को 31-25 से हरा दिया। इस जीत के बाद यू-मुंबा की टीम 53 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं गुजरात की टीम 9वें पायदान पर पहुंच गई है। दोनों टीमों ने इस मैच में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पहले हाफ में दोनों ही टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा, दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 16-16 अंक हासिल किए। जिसके बाद यह कड़ी टक्कर दूसरे हाफ में भी जारी रही।

मैच के 27वें और 30वें मिनट में भी दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर था। लेकिन यू-मुंबा की टीम ने इसके बाद तीन अंकों की बढ़त हासिल कर ली और मैच के 37वें मिनट में गुजरात फॉर्च्यूनजाइंटस को ऑल आउट करके जीत अपने नाम कर ली।

यू-मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने सुपर 10 हासिल कर जीत तक पहुंचाया वहीं गुजरात फॉर्च्यूनजाइंटस के लिए रोहित गूलिया ने नौ प्वॉइंट हासिल किए। इससे पहले अपने आखिरी गेम में, यू मुंबा ने इन-फॉर्म यूपी योद्धा को एक मामूली अंतर से हराया और वह प्ले-ऑफ स्थान को सुरक्षित करने के लिए गति बनाए रखेगा। दूसरी ओर, गुजरात फार्च्यूनजायंट्स ने शनिवार (21 सितंबर) को जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ तीन मैचों की हार का सिलसिला रोक दिया था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स: रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, गुरविंदर सिंह, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुनील कुमार।
ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।

यू मुंबा-
रेडर:
अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अयु मूत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

Story first published: Monday, September 23, 2019, 6:19 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+