Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नडाल पाँचवीं बार फ्रेंच ओपन विजेता

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल पाँचवीं बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बन गए हैं.

उन्होंने रॉबिन सोडर्लिंग को आसानी से सीधे सेटों में हराकर ख़िताब पर फिर से क़ब्ज़ा किया.

प्रतियोगिता में दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने रोलां गैरों में हुए फ़ाइनल में सोडर्लिंग को 6-4, 6-2, 6-4 से मात दी.

नडाल ने इससे पहले 2005 से लेकर 2008 तक लगातार चार बार फ़्रेंच ओपन जीता था.

लेकिन पिछले वर्ष चौथे दौर में घुटने के दर्द के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए.

फ़्रेंच ओपन में महिला वर्ग में इस बार इटली की फ़्रेंचेस्का शियावोने विजेता रहीं.

उन्होंने फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोज़र को 6-4, 7-6 (7/2) से हराया.

फ़्रेंचेस्का की किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता में ये पहली ख़िताबी जीत है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+