Champions Trophy2017: England Vs Australia: हटके प्लेयर ऑफ द मैच
लंदन। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के बारिश से प्रभावित दसवें मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 40 रन (DLS) से हरा दिया। बारिश के बाद रिजल्ट का फैसला डकवर्थ लुईस मैथड से हुआ। मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 277/9 रन बनाए थे। जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 40.2 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन बना लिए थे।
इसके बाद बारिश की वजह से आगे का खेल नहीं हो सका। इस हार के बाद जहां ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई, वहीं इंग्लैंड के बाद ग्रुप ए से बांग्लादेश ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। तो आईए आपको बताते हैं कौन रहा हटके प्लेयर ऑफ द मैच।
इंग्लैंड की ओर से कप्तान इयोन मॉर्गन और बेन स्टोक्स ने ने पारी की कमान संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने धीरे-धीरे रन बटोरे और टीम के स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया। इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों ने टिक कर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक भी ठोक डाला।
दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी की। कप्तान इयोन मॉर्गन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली। इसके बाद बेन स्टोक्स ने शतक जड़ दिया। वे 109 बॉल पर 102* रन बनाकर नॉटआउट रहे। जिसमें उन्होंने 13 चौके और 2 सिक्स भी लगाए। उन्होंने अपनी फिफ्टी केवल 39 बॉल पर पूरी की थी। जबकि सेन्चुरी पूरी करने के लिए 108 बॉल खेलीं। ये उनके वनडे करियर की तीसरी सेन्चुरी रही। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
